रिस्पना और कोसी की भांति ऋषिकेश स्थित रंभा नदी को भी पुनर्जीवित करने का संकल्प: त्रिवेंद्र
ऋषिकेश| भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश पहुंचे सांसद हरिद्वार एवं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया| सांसद ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पार्टी के रीति नीति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देने के लिए कहा| सांसद रावत ने कहा की जिस प्रकार विगत वर्षों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसहयोग से रिस्पना और कोसी नदी को पुनर्जीवीत करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए और लाखों पेड़ रोपित किए गए ठीक उसी प्रकार ऋषिकेश स्थित विलुप्त हो रही रंभा नदी को भी पुनर्जीवित करने का हमें मिलकर संकल्प लेना है| उन्होंने इस पर तेजी से कार्य किए जाने के लिए कहा| इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, पूर्व मेयर अनीता ममगाई ,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ियाल,जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राहुल अग्रवाल , संजय बर्मा, गौरव केंथोला ,कपिल गुप्ता , राजेंद्र बिष्ट, राजेश कोटियाल, जयंत शर्मा, राधेश्याम जाटव, रमेश भट्ट, संजीव शिल्सवाल, विनोद भट्ट, कुलदीप टंडन आदि उपस्थित थे|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण