एसएससी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने दो निरीक्षक वा नौ उप निरीक्षकों का किया तबादला
पौड़ी: जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने दो निरीक्षकों और 9 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए निरीक्षक मौ. अकरम को रिखणीखाल और रवि सैनी को लैंसडौन थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी पौड़ी ने थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैंथवाल को थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला, थानाध्यक्ष धुमाकोट लाखन सिंह को थानाध्यक्ष थलीसैंण, थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार को थानाध्यक्ष धुमाकोट, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह को थानाध्यक्ष यमकेश्वर से एसओजी प्रभारी, साइबर सेल, एफएफयू का प्रभार दिया है। इसके अलावा एसएसआई लक्ष्मणझूला अरविंद कुमार को थानाध्यक्ष यमकेश्वर, एसओजी प्रभारी कमलेश शर्मा को थाना प्रभारी पौड़ी, उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह रावत को थाना प्रभारी पौड़ी से एसएसआई लक्ष्मणझूला, उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी को थानाध्यक्ष सतपुली से थानाध्यक्ष देवप्रयाग, उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला को थानाध्यक्ष देवप्रयाग से थानाध्यक्ष सतपुली, उपनिरीक्षक सैयदुल बहार को प्रभारी रिर्पोटिंग पुलिस चौकी बीरोंखाल से प्रभारी रिर्पोटिंग पुलिस चौकी नैनीडांडा, उपनिरीक्षक पंकज कुमार को प्रभारी रिर्पोटिंग पुलिस चौकी नैनीडांडा से प्रभारी रिर्पोटिंग पुलिस चौकी बीरोंखाल बनाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण