पहाड़ आर्मी ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर साधा निशाना
पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान यात्रा रानीखेत पहुंची। रानीखेत पहुंचने पर गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि 25 वर्षों से राजनीतिक पार्टियां प्रदेश को गर्त में धकेल रही हैं. मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में तमाम कानून थोपे जा रहे हैं. उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें. अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा. कहा कि अब राजनीति,सामाजिक,आर्थिक क्षेत्रों में बाहरियों के कब्जे छुड़ाने का समय है। राज्य एक बड़ा आंदोलन और मांग रहा है, जिसके लिए राज्यवासी तैयार रहें। हरीश रावत ने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग कर रहे हैं. हरीश रावत ने कहा कि नदियों, जंगल और पर्यावरण का दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कहा कि यूसीसी, लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने का कानून है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण