हरिद्वार ज्वालापुर में पटाखा विस्फोट, बड़ा हादसा
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लोधा मंडी में बड़ा हादसा हुआ है।
एक घर में शादियों में जलाने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर के तीन टप्पर उड़ गए।
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ज्वालापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और विस्फोट के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आशंका जताई जा रही है कि घर में अवैध रूप से पटाखा निर्माण कियाह जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स विस्फोट की वजहों की पड़ताल कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण