देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय ने जिला अध्यक्षों की सूची की जारी

देहरादून – भाजपा ने अपनी प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची के तहत कई नई नियुक्तियों के साथ-साथ कुछ पुराने अध्यक्षों की पुनर्नियुक्ति भी की गई है।
देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल की पुनर्नियुक्ति की गई है।
पछवादून जिला अध्यक्ष के रूप में मीता सिंह को नियुक्त किया गया है।
नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
चंपावत जिले के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत बनाए गए हैं।
परवाह दून के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए।
कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष बनाया गया, जो पहले जिला महामंत्री थे।
पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अल्मोड़ा में महेश नयाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
बागेश्वर में बसंती देवी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
टिहरी जिले के अध्यक्ष उदय रावत बने हैं।
पौड़ी में कमल किशोर रावत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
चमोली में गजपाल बर्थवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रुद्रपुर में कमल जिंदल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
रुड़की में डॉक्टर मधु को संगठन ने जिलाध्यक्ष के रूप में चुना।
काशीपुर में मनोज पाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हरिद्वार और रानीखेत जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है।