ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेशियों संग होली की धूम
ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विश्व के विभिन्न देशों से आए विदेशी श्रद्धालु भी रंगों के इस महापर्व में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का आनंद ले रहे हैं।
आश्रम परिसर गुलाल और रंगों से सराबोर हो गया है, जहां भक्तों ने भक्ति संगीत और नृत्य के साथ उत्सव को और भी खास बना दिया।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने भी विदेशियों के साथ मिलकर जमकर होली खेली और प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया।
इस अवसर पर गंगा तट पर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु इस अनोखे अनुभव का आनंद लेते हुए भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा में रंगे नजर आए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण