उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होलियारो की टीम को देहरादून बुलाने की पौड़ी प्रशासन को दिए निर्देश
विधायक राजकुमार पोरी ने बलीकंडारस्यू, कंडारस्यूं और ढाईज्युली तीन पट्टीयों से आई होलियारों की टोली का स्वागत किया। पलायन पर कटाक्ष करते ये होल्यारे जब विधायक कार्यालय पहुंचे तो विधायक ने फूलमालाओं के साथ टीम के सभी सदस्यों को पारंपरिक गढ़वाली टोपी पहनते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान नाचते घूमते हुए विधायक भी अपने कार्यालय से बाहर निकल सड़क पर आ गए और होलियारों के साथ नाचते से झूमते हुए होली खेली। इस मौके पर विधायक ने अपनी पारंपरिक होली की संस्कृति को संजोते होलियारों की टोली की सराहना की। इस मौके पर होलियारों का सेल्फी खिंचवाने वालों की भी भीड़ दिखाई दी। होलियारों की टोली में पंकज सिंह रावत, रेवाधर प्रसाद, संजय मुंडेपी, प्रेम सिंह रावत आदि की मौजूदगी रही। इस मौके पर विधायक से मिलने नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी पहुंचे उन्होंने भी विधायक के साथ रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ