सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पौड़ी पुलिस ने किया रेस्क्यू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम से थाना रिखणीखाल को सूचना प्राप्त हुई कि रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत गुनेडी (राजस्व क्षेत्र) के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल व पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर देखने से पता चला कि एक वाहन (UK 07 AG 0321 स्विफ्ट कार) सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर रखा है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन के पास पहुंचने से पता चला कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है तथा दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। कड़ी मशक्कत व स्ट्रेचर के सहारे घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहन के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल पहुंचाया जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया तथा दुर्घटना में मृत्यु हुए व्यक्ति की पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण