भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पौड़ी आगमन पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

पौड़ी: विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में विवादित बयान देने के प्रकरण में प्रेमचंद अग्रवाल तो अपने मंत्री पद से हाथ धो चुके हैं। उनके इस्तीफा के बाद माना जा रहा था कि विवाद खत्म हो जाएगा लेकिन कांग्रेस प्रेमचंद अग्रवाल का समर्थन करने वाले नेताओं पर भी भाजपा सरकार से एक्शन लेने की मांग कर रही है। प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में विवादित बयान देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पौड़ी में भाजपा के 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रामलाल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने पौड़ी आ रहे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गो बैक के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एजेंसी चौक में एकत्र हुए कांग्रेसियों को एसडीएम सदर रेखा आर्य द्वारा मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन वे नहीं माने और बैरिकेडिंग पार करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली। कुछ कार्यकर्ता तो इस दौरान रामलीला ग्राउंड के नजदीक पहुंच गए पुलिस द्वारा जबरन कार्यकर्ताओं को इस दौरान गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहनों में बिठाकर अन्यत्र ले जाया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महेंद्र भट्ट ने भी पहाड़ के लोगों को सड़क छाप बोलने जैसा अमर्यादा बयान दिया है। वहीं महेंद्र भट्ट ने कहा की कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है इसलिए व्यक्तिवादी नीति पर केंद्रित हो गई है। बताया कि उनके बयान को दूसरे आशय के साथ पेश किया जा रहा है। वहीं उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर ही उल्टा निशान साधते कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी।