उत्तराखंड के नैनीताल जिले में KMOU की बस सड़क हादसे का शिकार
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU (कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन) बस हल्द्वानी-नैनीताल रोड वीर भट्टी के पास दुर्घटना हो गई. बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. हालांकि चालक शंकर नाथ की सूझबूझ के चलते यात्रियों की जान बच गई। वही जानकारी के अनुसार बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी. बताया जा रहा है कि बस का चालक बस को खाई में जाने से बचा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण