अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होते ही आज बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर SDM अजय वीर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वही अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा! प्रशासन ने साफ किया कि अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का अभियान जारी रहेगा और अगले चरणों में अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की नीति का हिस्सा है। स्थानीय प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण