14 अप्रैल को देश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित
केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यानी 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर एक पोस्ट में सरकार के इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा.” शेखावत ने कहा, “यह निर्णय लेकर बाबा साहेब के समर्पित अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है.”
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सरकारी आदेश में इस बात की पुष्टि की गई है कि भारत भर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित केंद्रीय सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल, 2025 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय या विभाग इस निर्णय को सभी के संज्ञान में ला सकते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके अनुयायी बाबा साहेब के नाम से पुकारते हैं. उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवन भर समाज के हाशिए पर पड़े और उत्पीड़ित लोगों खासकर दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उन्हें आधुनिक भारत में डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाता है. आजाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण