उत्तराखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया
देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा जा रहा है। प्रदेश के तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वही उत्तराखंड समेत राज्य के कई शहरों में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. नैनीताल के रामनगर में ईद की नमाज अदा की गई. मस्जिदों, ईदगाहों और खुली जगहों पर सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. लोगों ने अल्लाह से अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. साथ ही सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक दिखने लगी थी, लोग नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ नमाज अदा करने पहुंचे. नैनीताल जिले की अलग अलग क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की. नैनीताल नगर में भी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का हुजूम उमड़ा। बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण