दून अस्पताल वा कोरोनेशन अस्पताल में 100 से अधिक मरीज हुए भर्ती
देहरादून: राजधानी देहरादून के विभिन्न इलाकों से 100 से अधिक लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बीमार लोगों को देहरादून के जिला कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल का दौरा करके फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों का हालचाल जाना. उसके बाद सीएम धामी ने खुद अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की जानकारी ली है। वही देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में कुट्टू के आने के पकवान खाने से लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को देखने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि 66 मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 44 मरीजों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फिलहाल सभी की तबीयत सामान्य है. उन्होंने चेताया कि इस मामले में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा. बता दें कि मंगलवार को उपवास के बाद इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बना भोजन ग्रहण किया था. इसके बाद इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा और चक्कर आने लगे. इस बीच कई लोगों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कुट्टू का आटा खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों की संख्या बढ़ सकती है. सीएम ने कहा कि सरकार मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की मरीजों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिनके कारण यह घटना हुई है, स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण