साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के इनामी सदस्य को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
पौड़ी। जिले की पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और इनामी सदस्य को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पीड़ित को वर्क फ्रॉम होम में बोनस प्रोफिट देने का लालच देकर की गई कुल 3 लाख 7 हजार की साइबर धोखाधड़ी की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 17 नंवबर 2024 को श्रीनगर के गोला बाजार निवासी समीर कालड़ा ने कोतवाली श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें वर्क फ्रॉम होम करने के लिए बोनस प्रोफिट दिये जाने का लालच देकर वादी से कुल 3 लाख 7 हजार 539 रुपये की ऑनलाईन धोखाधडी की गयी। शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में प्रकाश में आए एक व्यक्ति राजन, निवासी- भिवानी हरियाणा की संलिप्तता पाई गई। जिस पर उसको नोटिस तामील कर विवेचनात्मक कार्यवाही व बयान के लिए बुलाया गया लेकिन अभियुक्त राजन उक्त विवेचनात्मक कार्यवाही में ना तो पुलिस का सहयोग कर रहा था बल्कि पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त उपरोक्त के ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश भी दी गई लेकिन अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उस पर ईनाम भी घोषित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर फरार अभियुक्त राजन की कॉल लोकेशन के आधार पर पुलिस लाईन के पास भिवानी, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायिक माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण