चमोली जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी की गोपेश्वर थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी
चमोली: उत्तराखंड के चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी लापता हो गए हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी को लेकर गोपेश्वर थाने में तहरीर भी दी है. पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने अपनी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी (जिला आबकारी अधिकारी चमोली) निवासी राजकीय आवास कुड कॉलोनी गोपेश्वर 31 मार्च सुबह 10 बजे से संपर्क से बाहर हैं। राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला के मुताबिक प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी अपने आवास और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से भी नदारद हैं. खाफी खोजबीन के बाद भी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. इसीलिए दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उनकी ढूंढ खोज की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण