महाराष्ट्र के सोलापुर में आया भूकंप किसी के भी हताहत होने की नहीं है सूचना
महाराष्ट्र के सोलापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वही भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गई है। भूकंप का केन्द्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। करीब 11.22 बजे भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है. आगे की जानकारी का इंतजार है. उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि वे पृथ्वी की सतह के नजदीक ज्यादा ऊर्जा छोड़ते हैं। इससे जमीन ज्यादा हिलती है और संरचनाओं और हताहतों को ज्यादा नुकसान होता है, जबकि गहरे भूकंप सतह पर आने पर ऊर्जा खो देते हैं. इससे पहले 1 अप्रैल को नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार शाम को लद्दाख के लेह क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण