पीएम मोदी ने कहा कि हमलोग एक नए युग में प्रवेश
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के दोनों सदनों से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महत्वपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों को मदद मिलेगी, जिन्हें आवाज और अवसर दोनों से वंचित रखा गया. बता दें, राज्यसभा में गुरुवार को समर्थन में 128 वोट और विरोध में 95 वोट पड़े. इससे पहले लोकसभा में पक्ष में 288 वोट और विरोध में 232 सांसदों ने वोट डाले। तो वही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है. इससे विशेष रूप से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं और इस प्रकार उन्हें आवाज और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले सभी सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण