सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले कुल 80 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध (विशेषकर लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत) अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके क्रम में जनपद चलाये अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत अब तक कुल 80 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन करते हुए, धूम्रपान करते या गंदगी करते हुए पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूकता करते हुए सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर धूम्रपान ना करने की हिदायत भी दी जा रही है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल