पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वक्फ संशोधन बिल का किया समर्थन
हरिद्वार: एक तरफ जहां विपक्षी दल और कुछ मुस्लिम संगठन वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ मुस्लिम संगठनों ने इसके समर्थन में उतर आए हैं. शनिवार पांच अप्रैल को हरिद्वार में राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड का पुतला भी फूंका। वही राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि आज पसमांदा समाज के तमाम कार्यकर्ता ने वक्फ माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और वक्फ बोर्ड का पुतला भी फूंका है। उन्होंने कहा की बीजेपी ने दबे कुचले वर्ग को सम्मान देने का काम किया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात