पौड़ी पुलिस गंगा तटों पर दुर्घटनाओं को रोकने की कर रही कारगर पहल
लक्ष्मणझूला..पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटो पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित गंगा घाटों पर यात्रियों ओर पर्यटकों को स्नान,ध्यान ओर आवाजाही सुनिश्चित करवाने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को निर्देशित किया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा जल पुलिस के साथ चौकी रामझूला ओर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जिसमें पुलिस टीम अभियान चलाकर लगातार गंगा तटों पर भ्रमणशील रहकर स्नान ध्यान हेतु प्रतिबंधित घाटों पर यात्रियों ओर पर्यटकों को लाउड हेलर के माध्यम से आगाह कर ऐसे तटों पर आवाजाही न करने की अपील कर रही है।जहा पर पुलिस यात्रियों को बता रही है की गंगा तट में जल का स्तर अचानक घट बढ़ जाने से दुर्घटनाएं होती है,

ओर यात्रियों ओर पर्यटकों को सुरक्षित घाट पर ही स्नान ध्यान करना चाहिए जिससे डूबने जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके गौरतलब है की विगत तीन माह में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में करीब छः लोगों ने पांव फिसलने ओर सेल्फी लेने तथा नहाने के कारण अपनी जान गंवा चुके है । इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने यात्रियों ओर पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है की ऐसे गंगा तट जहां पर पानी का स्तर घटता ओर बढ़ता है वहां पर हमें स्नान ध्यान करने से बचना चाहिए ,वही उन्होंने बताया की पुलिस के द्वारा गंगा तटो में पत्थरों पर प्रतिबंधित तटों पर न जाने के संबंध में सुरक्षा स्लोगन भी लिखवाए जा रहे है। लक्ष्मणझूला थाने के इस प्रयास को स्थानीय संतो ओर वाशिंदों के द्वारा भी सराहा जा रहा है पुलिस टीम में का0 जल पुलिस रितेश यादव ,भावानंद,विकास ओर हेड का0 बबीता शामिल रहे। पुलिस द्वारा यहअभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण