हरिद्वार में सिंचाई विभाग की जमीन से हटी अवैध मजार, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
हरिद्वार– हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र स्थित सराय इलाके में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी एक अवैध मजार को आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि मजार संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, जिसमें निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर किसी भी तरह की अराजकता से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। उत्तराखंड सरकार का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित क्यों न हो। राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें धार्मिक स्थलों पर भी बिना भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार जिले में यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण