हरिद्वार जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले,जेल जेल प्रशासन में मचा हड़काम
हरिद्वार:हरिद्वार की रौशनाबाद जेल से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है! जिला कारागार में एक साथ 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये खुलासा उस वक्त हुआ जब विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेल में रूटीन मेडिकल चेकअप किया गया। रिपोर्ट आई तो जेल प्रशासन के होश उड़ गए—15 कैदी एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित निकले। हरिद्वार जेल में करीब 1100 कैदी बंद हैं। ऐसे में एक साथ इतने कैदियों का HIV पॉजिटिव मिलना न सिर्फ जेल प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य महकमे के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। एहतियात के तौर पर इन सभी संक्रमित कैदियों को बाकी कैदियों से अलग कर दिया गया है। उनके खाने-पीने से लेकर रहने तक की सारी व्यवस्थाएं अलग कर दी गई हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि अफवाहों को रोकने के लिए जेल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बाकी कैदियों में डर का माहौल ना फैले। इस मामले की रिपोर्ट शासन तक पहुंचा दी गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब जांच में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण