गौशाला निर्माण के चलते बच्चों के पार्क को पहुंची छति, पालिका ने संबंधित ठेकेदार को भेजा नोटिस
देवप्रयाग– विकासखंड कोट के नगर पालिका देवप्रयाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र वार्ड नंबर 4 बाह बाजार में नगर पालिका के गौशाला निर्माण के चलते बच्चों के पार्क को छति पहुंचने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के चलते मालवा व बड़े बौल्डर गिरने से पार्क में लगी लाखों की कीमत की विभिन्न खेलों के समान को क्षति पहुंची है। बच्चों के पार्क को छति पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। तथा पालिका प्रशासन से संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले में नगर पालिका देवप्रयाग के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह का कहना है कि इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है। बताया कि ठेकेदार द्वारा शासन दिया गया है कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा करवा मालवा हटाया जाएगा तो पार्क में लगी खेल सामग्री को उसके द्वारा भी ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन संबंधित ठेकेदार पर पूरी नजर बनाए हुए है। यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा पर को दुरुस्त नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी