रोहित शेट्टी ने 21 साल पहले इस फिल्म को बनाने का लिया था बड़ा जोखिम
बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक, रोहित शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर, अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते और एक कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ बनाने के रिस्क के बारे में खुलकर बात की. ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी से जब पूछा कि उनकी फिल्मोग्राफी में ऐसा कौन सा प्रोजेक्ट था जिसे वह गेम चेंजिंग मानते हैं। इस पर रोहित शेट्टी ने जवाब दिया, मुझे लगता है ऐसा कई बार हुआ है, लेकिन अगर एक चुननी हो तो ‘गोलमाल’ मेरे लिए सबसे बड़ा रिस्क था, और वह मेरे लिए काम कर गया। वही रोहित शेट्टी ने बताया कि ऐसी कई गेम-चेंजिंग मोमेंट्स उनकी फिल्मोग्राफी में रहे हैं, लेकिन 2006 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गोलमाल’ उनमें सबसे खास रही. एक्शन डायरेक्टर के तौर पर पहचाने जाने वाले रोहित शेट्टी ने एक्शन हीरो अजय देवगन के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाने का निर्णय लिया था, जो उनके मुताबिक अपने आप में एक बड़ा रिस्क था।गोलमाल’ एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, जिसके चार पार्ट आ चुके हैं और पांचवां बन रहा है. जाहिर है कि रोहित शेट्टी का यह रिस्क उन्हें भारी मुनाफा दे गया. इस लगभग एक घंटे की बातचीत में रोहित शेट्टी ने फिल्म निर्माण की बारीकियों, एक्टर्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखने और ओटीटी बनाम थिएटर रिलीज जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात