आतंकवादी हमले में नौसेना के लेफ्टिनेंट और IB ऑफिसर समेत 26 लोगों की मौत
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत होने की सूचना है। हमले में कई अन्य पर्यटक घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम शहर के पास एक मशहूर घास के मैदान में आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए। जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पर्यटक, स्थानीय नागरिक और सेना के जवान शामिल हैं, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले में मारे गए पर्यटकों में हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी, मनीष रंजन भी शामिल हैं. दुखद रूप से, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई. बिहार के मूल निवासी रंजन हैदराबाद में तैनात थे और अपने परिवार के साथ लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) यात्रा पर थे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात