सीएम धामी ने ऋषिकेश के मल्टी स्टोरी पार्किंग, राफ्टिंग बेस स्टेशन कार्यालय का किया शिलान्यास
ऋषिकेश: उत्तराखंड मे चारधाम यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के तहत नगर निगम परिसर में बनने जा रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने राफ्टिंग बेस स्टेशन और कार्यालय भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया। जिसके बाद सीएम धामी ने ट्रांजिट कैंप परिसर का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों से तैयारी के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों पर संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के निर्देश दिए।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात