पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,आठ लोग घायल
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं पौड़ी जनपद के अंतर्गत आने वाले पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेली से हायर सेंटर रेफर किया गया है.फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वही सूचना मिलते ही पुलिस वा प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाल कर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात