रक्तदान कर जीवन संचय की कोशिश की पहल
रक्तदान महादान की पहल को आगे बढ़ाते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल द्वारा आज संत सेवा आश्रम लक्ष्मण झूला के महंत गोविंद दास जी के स्मृति में आयोजित हुए कार्यक्रम में रक्तदान किया, जहां पर उनके द्वारा लोगों से अपील करते हुए बताया की हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे किसी भी ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने की कोशिश को बल मिल सके, वहीं उन्होंने इस अवसर पर बताया की वह पूर्व में भी लगातार एक समय अवधि के अंतराल में रक्तदान करते आ रहे हैं, ओर अभी तक ग्यारह मर्तबा रक्तदान कर चुके है,वही उन्होंने रक्तदान करने का मेडिकल महत्व भी बताते हुए कहा कि हमें रक्तदान करते रहना चाहिए जिससे हमारे ब्लेड सेल निरंतर बनते रहे , ओर हार्टअटैक ओर आयरन की मात्रा भी संतुलित बनी रहती है साथ ही आज संत सेवा आश्रम के इस कार्यक्रम में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के स्थानीय युवा और लोगों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान करके रक्तदान महादान की पहल को आगे बढ़ाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण