मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया निर्देशित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा तय समय अर्थात 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत ही नजदीकी थाना का सूचित करें। इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी