रेड 2′ सिनेमाघरों में इंटरनेशनल लेबर डे 1 मई को दे चुकी है दस्तक
सन 2018 में रिलीज हुई रेड की सीक्वल ‘रेड 2′ में अजय देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी, अमय पटनायक की भूमिका निभाई है. पहले पार्ट में उनके सामने सौरभ शुक्ला थे और इस बार रितेश देशमुख. दोनों का फेस ऑफ एक दिलचस्प फैक्टर है जो दर्शकों को एक्साइट कर रहा है. वहीं इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर ने ली है. रेड 2’ में रितेश देशमुख दादाभाई की भूमिका में हैं, जो एक शक्तिशाली राजनेता हैं. अजय इन्हीं के घर पर अपनी 75वां छापा मार रहे हैं। अजय देवगन भ्रष्टाचार और सत्ता के भूखे राजनेताओं से लड़ते हुए हमारी स्क्रीन पर वापस आ गए हैं. रेड की सफलता के बाद, सीक्वल में अजय देवगन आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस लौटे हैं, जो दादाभाई का सामना कर रहे हैं, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू दे दिए हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज