मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया
देहरादून: उत्तराखंड में मई महीने की शुरुआत जोरदार बारिश से हुई। वही 2 मई को भी पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है। साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। 2 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी, और 3 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया गया है। वही जिन जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। उनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं, तो कुमाऊं मंडल के जिलों में पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले शामिल हैं, और जिन 2 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। उनमें एक जिला गढ़वाल मंडल का हरिद्वार और दूसरा जिला कुमाऊं मंडल का उधम सिंह नगर है। जिन 3 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, उनमें गढ़वाल मंडल से देहरादून और कुमाऊं मंडल से चंपावत और नैनीताल शामिल हैं। बारिश का ये दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण