डेंगू संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने तोड़ पिछले साल 2024 का रिकॉर्ड
उत्तराखंड में जहां एक ओर सीजनल बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। तो वहीं दूसरी ओर डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है. वर्तमान स्थिति यह है कि अभी तक 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. लगातार बढ़ रहे डेंगू संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने पिछले साल 2024 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक उत्तराखंड में डेंगू के दस्तक का सीजन शुरू हुआ है। अगर यही स्थिति रही तो साल 2025 में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या चिंताजनक हो सकती है. स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए तमाम बड़े कदम उठाने का दावा कर रहा है। वही हर साल, गर्मी और बरसात के मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी फैलने की संभावना काफी अधिक रहती है. जिसका असर उत्तराखंड और खास कर राजधानी देहरादून में देखने को मिलता है. इस साल भी प्रदेश में लगातार डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई तक 41 मरीज डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं. इनमें से 24 मरीज देहरादून और 17 मरीज अन्य जिलों और राज्यों के शामिल हैं. राहत भरी खबर यह है कि अभी तक 31 मरीज ठीक हो चुके हैं. 10 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. प्रदेश में बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही गाइडलाइन जारी दी है. जिसके तहत सभी विभागों को अर्लट करने के साथ ही सोर्स रिडक्शन पर जोर दिया गया है. इसके अलावा, गाइडलाइन जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगमों व नगर निकायों को निर्देश दिए है कि नियमित रूप से सफाई अभियान, नाले-नालियों की सफाई, जलजमाव हटाने और कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दें. सोर्स रिडक्शन के तहत आशा कार्यकर्ताओं की टीमों को प्रशिक्षित कर फील्ड में सक्रिय किया जाये

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज