जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में उनके 7 लोक कल्याण निर्माण आवास पर मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब्दुल्ला और मोदी के बीच यह पहली मुलाकात थी। अधिकारियों ने बताया, “दोनों ने पहलगाम आतंकी हमले सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.” प्रधानमंत्री के आवास पर हुई यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली. पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पड़ोसी देश के साथ कई रणनीतिक सौदों को निलंबित करके पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। तो वही पहलगाम आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आतंकवाद और इसके मूल के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए. अब्दुल्ला ने कहा, “कश्मीर के लोग आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं, उन्होंने यह सब स्वतंत्र रूप से और सहजता से किया. अब समय आ गया है कि इस समर्थन को और मजबूत किया जाए और लोगों को अलग-थलग करने वाली किसी भी गलत कार्रवाई से बचा जाए दोषियों को सजा दी जाए, उन पर कोई दया न दिखाई जाए, लेकिन निर्दोष लोगों को नुकसान न होने दिया जाए

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज