सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘बदरी केदार मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर हेमंत द्विवेदी को किया नियुक्त
देहरादून: उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरों शोरों से चल रही है। वही गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं, तो आज 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वही बदरी केदार मंदिर समिति (BKTC) बिना अध्यक्ष के ही अभी तक चारधाम की व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर रहा था। लेकिन अब हेमंत द्विवेदी को बदरी केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष नामित कर दिया गया है। जनवरी 2025 को अध्यक्ष पद खाली हो गया था. ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार ने बीटीसी के अध्यक्ष पद के साथ ही दो उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी है। साथ हो सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ‘बदरी केदार मंदिर समिति’ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। तो इस बार अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। वही पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हेमंत द्विवेदी को बदरी केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है. जबकि चमोली के रहने वाले ऋषि प्रसाद सती और रुद्रप्रयाग के रहने वाले विजय कपरवान को को बदरी केदार मंदिर समिति में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है।

‘श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण