मलबे के कारण देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग हुआ बंद
पहाड़ों की रानी मसूरी में शाम तेज बारिश हुई। जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. मसूरी में बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। ठंड से बचने के लिये लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मसूरी से 2 किलोमीटर नीचे देहरादून मार्ग जेपी बैंड के पास सड़क पर बाहरी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। वही बताया जा रहा है कि ठेकेदारों द्वारा बिल्डिग निर्माण करते समय निकले मलबे को नियम विरूद्व सड़क किनारे जंगल की ओर डाल दिया गया. रविवार को हुई तेज बारिश के पानी से बहता हुआ मलबा सीधा मुख्य रोड पर आ गया। जिससे मुख्य सडक बंद हो गई।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात