चौकी शान्तरशाह का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया उद्घाटन
हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। चौकी शान्तरशाह जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, जितेंद्र चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को बेहतर पुलिस सेवा देने के उद्देश्य से इस नई चौकी को सक्रिय किया गया है। इससे स्थानीय निवासियों को अब अपनी समस्याओं को लेकर थाना बहादराबाद नहीं दौड़ना पड़ेगा। चौकी शान्तरशाह पर एक इंचार्ज के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जल्द ही यहां सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने चौकी के स्टाफ को ईमानदारी से काम करने और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और पुलिस से संवाद बेहतर होगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज