हल्द्वानी बनभूलपुरा में जब पुलिस को एक घर पर ताला लटके होने पर हुआ शक, चौकाने वाला राज खुला
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में बाहर से आकर रहने वाले संदिग्धों की इन दिनों सत्यापन अभियान चल रहा है। सत्यापन अभियान के दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने से चौकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने जब पूछताछ की तो अंदर से जवाब मिला हमने खुद को अंदर से बंद कर रखा है. जब पुलिस मामले की तह तक गई तो मामला कुछ और निकला। आपको बता दें कि पुलिस जब बनभूलपुरा में घर-घर जा कर सत्यापन कर रही थी। तभी उन्हें एक घर के बाहर दो बड़े ताले लगे हुए दिखाई दिए। पहली नजर में यह घर खाली लग रहा था, लेकिन पुलिस को कुछ संदेह हुआ, जब दरवाजे के पास पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई, तो भीतर से लोगों की आवाजें सुनाई दी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो अंदर से जवाब मिला हमने खुद को अंदर से बंद कर रखा है. पुलिस ने तुरंत चाबी मंगवाई, ताले खुलवाए और देखा कि अंदर 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ