भारतीय एक्शन के बाद चिनाब पर बने सलाल बांध के गेट बंद
पाकिस्तान की ओर बहने वाली चिनाब नदी पर जम्मू-कश्मीर के सलाल बांध के सभी द्वार बंद होने से रियासी जिले में जल स्तर में भारी गिरावट आ गई है. इसे सीमा पार के खिलाफ एक एक्शन के रूप में देखा जा रहा है. वहीं रामबन में चिनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध से पानी बहता देखा गया. इस पर बीजेपी ने पीएम मोदी की पाकिस्तान के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर खुशी जताई है। सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस कार्रवाई के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के एक्शन को सराहा है. उन्होंने लिखा, ‘भारत के हित में कठोर निर्णय लेने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया है. यह मोदी का सशक्त सिद्धांत है, जो आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ और अडिग है. हमारे नागरिकों का पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते. यह स्पष्ट होना चाहिए। पाकिस्तान की ओर जा रहे इस पानी को रोकने को लेकर लोकल निवासी दिनेश कहते हैं कि, ‘हमें खुशी है कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया है. जिस तरह से पाकिस्तान ने पहलगाम में हमारे पर्यटकों का खून बहाया, उसका मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए. सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं.’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी