जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन ने शुरू की पहल, हर दिन उपलब्ध करवाई जा रही 800 से 1000 डंडी कंडी सुविधा
केदारनाथ धाम यात्रा में बीते दो-तीन दिन से घोड़ा-खच्चरों में बढ़ रहे संक्रमण के चलते घोड़ा-खच्चरों का संचालन पूर्ण रूप से बंद किया गया है। धाम पहुंच रहे यात्रियों खासकर वृद्ध व असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन प्रतिदिन 800 से 1000 डंडी एवं कंडी की सुविधा उपलब्ध कर रहा है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया घोड़े -खच्चरों में बढ़ते संक्रमण के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फिलहाल उनका संचालन बंद कर दिया गया है. ऐसे में जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन 800 से 1000 श्रद्धालुओं के लिए पंजीकृत डंडी-कंडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. जिससे वृद्ध व असमर्थ तीर्थ यात्रियों को कठिनाइयां उत्पन्न न हो. केदारनाथ में गौरीकुंड से आवश्यक खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री के लिए 1000 डंडी एवं कंडी मजदूरों के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जिला पंचायत द्वारा 20 अलग-अलग स्थानों में डंडी-कंडी संचालकों द्वारा यात्रा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज