पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक शनिवार की तड़के पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर भारत के हमले के बाद हुई। तो वही भारत सरकार के सूत्र के अनुसार बैठक में यह निर्णय लिया गया है, कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चल रहे घटनाक्रम के बारे में मीडिया को जानकारी दी. विक्रम मिस्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा की जा रही कार्रवाई को उकसाने वाली प्रकृति के रूप में देखा जा रहा है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात