CO उत्तरकाशी ने धरासू क्षेत्रांतर्गत बैरियर/चेक पोस्ट, सिलक्यारा टनल तथा थाना/चौकी का किया निरीक्षण
चारधाम यात्रा एवं वर्तमान परिस्थिति के मध्यनजर क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा जनपद के प्रवेश द्वारा नगुण बैरियर, थाना धरासू, चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी, धरासू बैंड, ब्रह्मखाल, सिलक्यारा आदि स्थलों का सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया, इस दौरान उनके द्वारा चेक पोस्ट/बैरियर पर नियुक्त जवानों को सतर्कता के ड्यूटी करने की हिदायत दी गई, यात्रियों के साथ मृदु व्यवहार के साथ अनावश्यक न रोकने की हिदायत दी गई,

चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर गश्त बढ़ाने एवं लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सिलक्यारा टनल परियोजना के उप प्रबंधक के साथ मीटिंग आयोजित कर निर्माण कार्य से संबंधित सुरक्षा मानकों की जानकारी ली गई। प्रभारी निरीक्षक धरासू को संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधियों पर नजर रखने, बाहरी प्रांतों से आए मजदूर, फड-फेरी संचालक आदि के अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात