राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिखित केन्द्रों पर पौड़ी पुलिस सतर्कता से कर रही ड्यूटी का निर्वहन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के अंतर्गत सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा पौड़ी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हो रही है। लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस तत्परता से परीक्षा केंद्रों पर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। परीक्षा केन्द्रों पर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की कतार लगाकर सभी अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग करने के पश्चात ‘सही पाए जाने पर’ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी परीक्षा केंद्रों एवं संवेदनशील केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज