पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘भारत मां की जय’ की ताकत पूरी दुनिया ने देखी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयर बेस का दौरा किया और वहां सैनिकों से बातचीत की। भारतीय वायु सेना के कर्मियों ने भी प्रधानमंत्री को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। सैनिकों से बातचीत के बाद उन्होंने लोगों संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘भारत मां की जय’ की ताकत पूरी दुनिया ने देखी। वही उन्होंने कहा मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को परफेक्शव के साथ हासिल किया. पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया। आदमपुर एयर बेस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा भारत माता की जय’ मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। भारत के सैनिक मां भारती बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय हर उस सैनिक का संकल्प है। जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। यह हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है, और देश के लिए कुछ करना चाहता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण