आंध्र प्रदेश के पालनाडु मे सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुई मौत
आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा विनुकोंडा मंडल के शिवपुरम के पास हुआ. ये हादसा तब हुआ, जब एक लॉरी ने पपीते ले जा रही बोलेरो ट्रॉली को टक्कर मार दी। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी मृतकों की पहचान प्रकाशम जिले के येरागोंडापलेम मंडल के गद्दामिडापल्ली गांव के खेतिहर मजदूरों के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ हीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण