केदारनाथ यात्रा मार्ग पर डोर-टू-डोर उठाया जा रहा कूड़ा,
केदारनाथ धाम यात्रा को स्वच्छ, सुव्यवस्थित बनाने को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। तो वही प्राथमिक सुविधाओं के साथ ही यात्रा मार्ग एवं केदारपुरी में स्वच्छता दुरुस्त रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने डोर-टू डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था धाम एवं यात्रा मार्ग पर लागू की है. सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित करने के बाद इसका निस्तारण किया जा रहा है। वही मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने बताया देश-विदेश से बाबा के धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद एवं यादगार रहे। इसके लिए शासन-प्रशासन के स्तर से कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रतिदिन यात्रा मार्ग से केदारपुरी तक हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है. ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना अपने आप में एक चुनौती होती है. सड़क मार्ग हो या पैदल यात्रा मार्ग दोनों जगहों के लिए सेक्टर बांटे गए हैं. जिससे एक व्यवस्थित तरीके से स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की जा सके. केदारपुरी में सुलभ इंटरनेशनल एवं नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्र एक दिन में दो बार होटल एवं प्रतिष्ठानों में जाकर कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों से भी कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण