रोहित शर्मा ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास मे की मुलाकात
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। तो वही रोहित को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हर तरफ से बधाई मिल रही है। पूर्व खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोहित के साथ अपनी यादें ताजा कीं. अब अपने संन्यास के कुछ दिनों बाद रोहित ने अपने गृह राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। साथ हीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रोहित के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फडणवीस ने रोहित को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शेष जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. दिलचस्प बात यह है कि 11 महीनों में रोहित शर्मा का मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में यह दूसरा दौरा था. इसके चलते इस बात पर चर्चा होने लगी है कि क्या रोहित क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति में एंट्री करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण