साइबर ठगी सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु एसएसपी पौड़ी द्वारा दिये गये हैं सख्त निर्देश
लैंसडौन: निशा रावत निवासी- लैन्सडाउन द्वारा साईबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के बैंक खाते में रजिस्ट्रर मोबाईल नम्बर को अपने नाम से पंजीकृत करवाकर UPI के माध्यम से आवेदिका के खाते से 1,50,211/- रू0 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गयी है। साईबर सैल टीम कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक नोडल अधिकारी से त्वरित सम्पर्क कर आवेदिका के बैंक खातों के लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिसके पश्चात पीडिता के खाते से UPI के माध्यम से ठगी की गयी कुल 1,50,211/- रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि को आवेदिका को वापस करा दी गयी है जो कि आवेदिका के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। साइबर सैल द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से आवेदिका द्वारा साइबर सैल के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण