वैज्ञानिकों ने सुनी किसानों की समस्याएं, दी योजनाओं की जानकारी
पौड़ी/ कृषि विभाग द्वारा बीरोंखाल विकास खंड के कोठिला स्थित पंचायत भवन में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ भरसार विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में भरसार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. हरदीप सिंह ने किसानों की समस्याओं को गहनता से सुना और उनका त्वरित समाधान किया। वहीं उन्होंने किसानों को कृषि, उद्यान तथा पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकों, योजनाओं तथा उन्नत विधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपने सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें विभाग द्वारा संज्ञान में लिया गया।
सहायक कृषि अधिकारी बीरोंखाल उपेन्द्र सिंह ने किसानों को बताया कि विभाग का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना उनकी आय में अधिक से अधिक वृद्धि करना है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण