सरेआम गुंडागर्दी कर धमक दिखाने वाले युवकों को पौड़ी पुलिस ने सिखाया सबक
दिनांक 31.05.25 को वादी विकास यादव द्वारा कोतवाली पौडी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 30.05.25 की सांय को ऋत्विक असवाल व उसके कुछ साथियों द्वारा मुझे व मेरे साथियों पर लाठी डंडे, बैट व कांच की बोतल से जानलेवा हमला किया गया जिससे मैं और मेरे साथी गम्भीर रूप से चोटिल हो गए साथ ही मेरे मोबाइल फोन को तोड दिया गया। इस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0सं0- 34/2025, धारा 117(2)/191(2)/109/324(4) ,3(5)BNS बनाम ऋत्विक असवाल आदि अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही कर पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों ऋत्विक असवाल व आशीष थपलियाल को दिनांक 31.05.25 को गिरफ्तार किया गया साथ ही उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण